इसराना
हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के अंतर्गत दीपेंद्र हुड्डा इसराना विधानसभा पहुंचे। इस दौरान इसराना की पब्लिक का रुझान काफी देखने को मिला पेरिस ओलिंपिक में 6 मैडल भारत के आए है उसमे से 5 मैडल हरियाणा लेकर आया है देश के लिए। खेलो इंडिया का 2200 करोड़ का बजट दिया उसमे से 60 करोड़ हरियाणा को दिए , सबसे आखिर में हरियाणा को रखा गया। गुजरात, यूपी को सबसे पहले रखा गया। हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए दीपेंदर हुड्डा ने कहा खेल बजट को लेकर सरकार चुप क्यों है सबसे ज्यादा खिलाडी हरियाणा से जाते है। हरियाणा के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि टैक्स में हरियाणा के साथ गलत किया जा रहा है। दिल्ली में हरियाणा सरकार की सुनवाई बंद हो गयी। हरियाणा की जनता बीजेपी से दुखी है। अब जनता बदलाव चाहती है। टिकाऊ और जीताऊ पर जवाब देते हुए दीपेंदर हुड्डा ने बोले कि दोनों मिक्स रहेगा अनुभवी चेहरे देखे जायेंगे। पार्टी के अनुसार सभी बातो का ध्यान रखा जाता है सर्वे भी चल रहा है इसी के आधार पर पार्टी उमीद्वार बनाती है। पहले 10 साल तक तो 1100 रूपये में गैस सिलिंडर दिया गया। अब आखिर महीने में आकर दाम घटा रहे है। 500 रूपये गैस सिलिंडर के किए है। ये फिर 1100 करेंगे। बीजेपी के पास कुछ भी नहीं है बताने को। साथ ही कहा की कांग्रेस को इसराना की जनता का प्यार मिल रहा है। रोहतक लोकसभा जीत के लिए में खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ। लोगों का धन्यवाद करता हूँ। संसद में अपनी ड्यूटी कर रहा हूँ। कर्मचारियों के शोषण को लेकर दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने कच्चे कर्मचारियों की राजधानी बना दिया हरियाणा को। कच्चे कर्मचारियों का मतलब है युवाओ का शोषण। CET में उलझा दिया युवाओं को। इन 5 सालों में बाहर के बच्चे को पक्की नौकरी मिली है। हरियाणा वालों को कुछ नहीं मिला। हरियाणा नशे में नंबर 1 बन गया। बच्चे बेरोजगारी से तंग होकर विदेशों में जा रहे है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदल दिया, उप -मुखयमंत्री बदला लेकिन अपना अहंकार नहीं बदला कभी.